गुना
म्याना थानाक्षेत्र की उमरी चौकी के खेरीखता के पास दोपहर करीब 12 बजे एक यात्री बस का अगला टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 11 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बस गुना से सिरसी की ओर जा रही थी।

More Stories
MP के 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
एक दिन के मासूम को मिली जिंदगी की उम्मीद, एयर एंबुलेंस से अहमदाबाद पहुंचा
MP को नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, ₹43 हजार करोड़ से बनेंगी सड़कें