भोपाल
चलती ट्रेनों में यात्रियों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के 17 लाख के जेवरात और नकदी जब्त किया है। यह कार्रवाई भोपाल रानी कमलापति जीआरपी पुलिस ने की है।
गिरफ्तार तीन आरोपियों प्रमोद चौधरी, सोमू कुमार और मोनू ने जीआरपी पुलिस पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा किया है। आरोपियों से नगदी और सोने के जेवरात समेत लाखों का माल बरामद किया है। बताया जाता है कि ट्रेनों में AC क्लास में रिजर्वेशन करा कर चोरी की वारदात के अंजाम देते थे। आरोपी ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश अन्य राज्यों में भी ट्रेनों में चोरी करते थे। ट्रेनों में यात्रियों की नींद लग जाने के बाद वारदात को अंजाम देते थे। चोरों से कीमती 17,52,000/-रुपए का मशरुका बरामद किया है। तीनों आरोपी बिहार राज्य के पटना जिले के रहने वाले है।

More Stories
सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई
सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस