जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बनाहिल के मुख्य मार्ग पर स्थित किराना दुकान के सामने खड़े माजदा वाहन से राशन समान की दो अज्ञात चोरों ने चोरी की है। सफेद रंग की कार से चोरी करने पहुंचे हुए थे। माजदा वाहन में लगे त्रिपाल की रस्सी को काटकर चोरी की गई है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार,28 जून की बीती रात अज्ञात चोर एक सफेद रंग की कार में आते नजारा सीसीटीवी कैमरे में आ रहे है।
कार को दूर ले जाकर खड़ा किया था उसके बाद किराना दुकान के पास खड़े माजदा वाहन के पास आकर रेकी की जिसमे सीसीटीवी कैमरे में दोनो चोरों का चेहरा नजर आ रहा है। कुछ मिनट बाद अपने चेहरे में गमछे को लपेट कर माजदा वाहन के पास आए और ढके तिरपाल की रस्सी को काट कर माजदा वाहन में रखे राशन समान को चोरी कर ले गए है। दुकान संचालक ने बताया की बिलासपुर से राशन समान लेकर आया था रात होने के कारण समान को खाली नहीं किया था। आज शनिवार को सुबह उठा और वाहन के पास गया तो रस्सी कटी हुई मिली उसमे से राशन के समान नहीं थे। सीसीटीवी कैमरे की खोजबीन की गई तब चोरी होने की जानकारी मिली है। कितने की चोरी की गई है यह अभी पता नही चल सका है। मुलमुला थाने में अज्ञात दो चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहे दो चोरों की तलाश की जा रही है।

More Stories
“जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री साय
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश