वाशिंगटन। दिवंगत महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की एलियन से जुड़ी एक भयावह भविष्यवाणी फिर चर्चाओं में है। ताजा वैज्ञानिक चेतावनियों और अंतरिक्ष में हो रही कुछ रहस्यमयी घटनाओं के बाद हॉकिंग की चेतावनी को गंभीरता से ले रहे हैं। हॉकिंग ने 2004 में दुनिया को आगाह किया था कि यदि मनुष्य बुद्धिमान एलियन सभ्यताओं से संपर्क करता है, तब इसका परिणाम विनाशकारी हो सकता है।
अब, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एक इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट को लेकर चेतावनी दी है। यह ऑब्जेक्ट दिसंबर 2025 में पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इसकी गति और मार्ग असामान्य है, और कुछ वैज्ञानिक कृत्रिम संरचना मान रहे हैं। यह इंटेलिजेंस ट्रैप हो सकता है यानी अत्यधिक बुद्धिमान सभ्यता की ओर से भेजा गया यान, जिसकी मंशा हानिरहित भी हो सकती है या फिर शत्रुतापूर्ण भी। उनका दावा है कि यदि यह वाकई एलियन यान है और इसका उद्देश्य हमला करना है, तब मानवता के पास कोई प्रभावी रक्षा नहीं होगी।
वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने भी इस अवधारणा पर काम किया है कि अत्यधिक आत्मविश्वास और जल्दबाजी में लिए फैसले जैसे एलियंस को रेडियो संकेत भेजना एक बड़ी रणनीतिक गलती साबित हो सकते हैं। हॉकिंग ने हमेशा चेताया था कि इंसानों को अपनी उपस्थिति ब्रह्मांड में प्रसारित नहीं करनी चाहिए, बल्कि एलियन संकेतों को केवल सुनना चाहिए।

More Stories
नीदरलैंड में बदली राजनीति की तस्वीर: रॉब जेटन बने देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री
कार्नी के दौरे से पहले बड़ी हलचल: भारत-कनाडा डील से 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य तय
नेपाल में धार्मिक स्थल पर बवाल, वीरगंज में कर्फ्यू; लाठीचार्ज के बाद सेना तैनात