राजभवन से हरी झंडी दिखा कर रवाना
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वच्छता संदेश के साथ स्वच्छता बाईसिकल रैली को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाईसिकल रैली का आयोजन स्वच्छता पखवाड़े में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और भोपाल बाईसिकल राईडर्स ग्रुप के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
बाइसिकल रैली राजभवन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न स्थानों के भ्रमण के साथ स्वच्छता का संदेश देकर, जन जागरूकता का प्रसार किया। रैली का समापन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में हुआ।

More Stories
अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले हाईलेवल बैठक, DGP ने परखी तैयारियां
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, 37.7 इंच बारिश; अब तेज धूप के आसार
उज्जैन में शाही मस्जिद पर एक्शन से पहले बवाल, पथराव के बाद आंसू गैस