राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में हुआ गरिमामय समारोह
भोपाल
राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समारोह में ध्वजारोहण किया। खुले आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन का वादन किया। राज्यपाल पटेल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में मुक्त किये। बच्चों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प कला "चंदेरी के बने हुए वस्त्र का साफा" धारण कर राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।
राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, सदस्य सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ अमरपाल सिंह, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, परिसहाय द्वय शशांक, अतुल शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
डीजीपी कैलाश मकवाणा से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेन्द्र साहू ने की सौजन्य भेंट