ग्वालियर
सांदीपनि पद्मा विद्यालय में निर्माण के दौरान छत गिरने के हादसे की जांच के लिए भोपाल से पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की टीम मंगलवार को ग्वालियर आई। टीम ने पद्मा स्कूल पहुंचकर हादसे वाली जगह पर तकनीकी पहलुओं और मटेरियल की जांच की और मौके पर मौजूद साइट इंजीनियर व अन्य अफसरों से बातचीत की।
जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
जांच के दौरान टीम ने प्रथम दृष्टया उपयंत्री, सहायक यंत्री और कार्यपालन यंत्री की उदासीनता पाई। इसके बाद सहायक यंत्री राजदीप जादौन और उपयंत्री सत्येंद्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया और परियोजना यंत्री मनोज आचार्य को नोटिस दिया गया है। टीम ने निर्माण सामग्री को भी जांच के लिए अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है, हालांकि टीम को क्या खामियां मिली हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। टीम ने मौके पर करीब दो घंटे तक जांच की।

More Stories
केन-बेतवा परियोजना पर विरोध तेज, दिव्या अहिरवार ने जमानत लेने से किया इनकार; समर्थन में पन्ना पहुंचीं वृंदा करात
अवैध शराब कांड पर MP सरकार का बड़ा एक्शन, देवास-सागर के कलेक्टर-SP हटाए; 3 आबकारी अधिकारी सस्पेंड
नदियों-तालाबों में सीवेज छोड़ा तो राज्यों की खैर नहीं! NGT ने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट