November 14, 2026

शासकीय सेवकों को माह की 01 तारीख को ही प्राप्त होगा वेतन

विलंब होने पर आहरण एवं संवितरण अधिकारी की होगी जवाबदेही

भोपाल

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन प्रदीप ओमकार ने बताया कि सभी शासकीय सेवकों को माह की 1 तारीख को वेतन प्राप्त होगा। इसके लिये सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रत्येक माह 23 से 27 तारीख के बीच वेतन देयक कोषालय में प्रेषित करने हेतु लेख किया गया है , ताकि समस्त शासकीय सेवकों को माह की पहली तारीख को वेतन प्राप्त हो सके। साथ ही विलंब से देयक प्राप्त होने पर आहरण एवं संवितरण अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।