भोपाल
मध्य प्रदेश शासन ने गुरुवार को एक बार फिर कई आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले हैं। आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं शीलेंद्र सिंह को मनोज पुष्प की जगह छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है। हाल ही में हरदा में हुए ब्लास्ट के बाद कलेक्टर ऋषि गर्ग को हटा दिया गया था।
आईएएस शोभित जैन, विवेक पोरवाल, संदीप यादव, सोनाली पोंछे को नया विभाग मिला है। शोभित जैन को मध्य खाद्य विभाग में सदस्य सचिव बनाया गया है। प्रमुख राजस्व आयुक्त विवेक पोरवाल को भी पदोन्नति मिली है।

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त