नई दिल्ली
घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 70,450 रुपये से लेकर 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 64,590 रुपये से लेकर 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज मामूली कमजोरी आई है, जिसकी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 83,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 70,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 64,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 70,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 64,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 64,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 70,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

More Stories
Share Market Today: 650 अंक उछला सेंसेक्स, 200 अंक चढ़ा निफ्टी; IT और मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी
इंदिरा नूयी के बयान पर छिड़ी बहस, बोलीं- ‘भारत में रहती तो पेप्सिको की CEO नहीं बन पाती’, चीन की भी की तारीफ
Google को बड़ा झटका, EU कोर्ट ने एंटीट्रस्ट केस में ₹4.1 लाख करोड़ की पेनाल्टी पर लगाई मुहर