नई दिल्ली
इजराइल और हमास की जंग के चलते ग्लोबल टेंशन बढ़ गई है और इससे सोना-चांदी को सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, अभी सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 56,539 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 67,095 रुपए किलो पर है।
HDFC सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने कहा, 'जब दुनिया की अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो लोग सोने में निवेश बढ़ा देते हैं। उनको लगता है कि सोने से उन्हें सुरक्षा मिलेगी और उसकी कीमत नहीं घटेगी। इसकी वजह से आने वाले दिनों में सोने की मांग बढ़ सकती है। इससे सोना 58 हजार और चांदी 70 हजार तक जा सकती है।
अक्टूबर में अब तक सोने-चांदी में गिरावट
अक्टूबर की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को सोना 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 56,539 रुपए पर आ गया है यानी इसकी कीमत में इस महीने अब तक 1,180 रुपए की गिरावट देखने को मिली। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 4,508 रुपए कम हुई। ये 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 8 अक्टूबर को 67,095 रुपए पर आ गई।

More Stories
GIFT निफ्टी ने 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल-टाइम हाई ओपन इंटरेस्ट का बनाया नया रिकॉर्ड
Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत?
KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद