रायपुर
गुरुकुल महिला महाविद्यालय की छात्राओं शनिवार को योग मेडिटेशन, जुंबा व एरोबिक पर खूब डांस किया ताकि वह शारीरिक, मानसिक रूप से स्वास्थ रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रात्रि लहरी ने बताया कि योग आपको आपसे से जोड?े में मदद करता है। यह शरीर को मन से, मन को आत्मा से और आत्मा का ब्रह्मांड से जोड़ता है। योग और मेडिटेशन आपको सकारात्मक और नकारात्मक तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करती है यह आपके शरीर को स्वस्थ और दिमाग में स्वस्थ विचार विकसित करने में भी मदद करती है।
प्राचार्य डॉ संध्या गुप्ता ने कहा छात्राओं से कहा कि जुंबा एक डांस वर्कआउट है, जो कि आपके शरीर में बेहतर महसूस करवाने वाले हॉर्मोन सेरोटोनिन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है।
जब आपका मूड बेहतर होगा तो उससे आपका तनाव कम होगा। जुंबा वर्कआउट करने से शरीर में आॅक्सीजन का स्तर बढ़ता है। आज इन सभी एक्सरसाइज योगाभ्यास के माध्यम से छात्राओं को मन की शांति, तनाव मुक्त जीवन, रोग मुक्त शरीर मिल पाए जिससे वे अपने पढ़ाई के साथ – साथ अपने प्रत्येक कार्य में अपना बेस्ट दे सके। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं शामिल रही।

More Stories
CG में नागपुर की महिला चोर गैंग का पर्दाफाश, 7 महिलाएं गिरफ्तार; कार से करती थीं रेकी
Chhattisgarh Pharma Industrial Policy 2024-30: फार्मा निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 18 महीने में ₹992 करोड़ के प्रस्ताव
नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, विजय शर्मा-केदार कश्यप ने बाइक से किया नेतृत्व