इंदौर
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ, प्रार्थनाएं हो रही हैं। उज्जैन में महाकाल मंदिर के परिसर में स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में गणपति अथर्वशीर्ष पाठ हुआ। सिद्धि विनायक मंदिर के पुजारी चम्मू गुरु ने कहा कि हर भारतीय यही चाहता है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप लेकर लौटे। इसीलिए भगवान महाकाल और श्री गणेश से भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की है। श्रद्धालु दर्शन के दौरान अपने साथ टीम इंडिया का फोटो भी लेकर आए थे।
जबलपुर में बीजेपी पार्षद कमलेश अग्रवाल ने विजय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, उसको देखते हुए लग रहा है कि भारत ही विश्व कप मैच जीतेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच आज रात 8 बजे इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। आज से पहले दोनों टीमें कभी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं भिड़ीं।

More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयां सक्रिय एवं क्रियाशील हों, गतिविधियों का व्यापक विस्तार करें : मंत्री परमार
बारिश और बाढ़ के बीच मध्यप्रदेश पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन—SDERF एवं होमगार्ड्स ने बचाईं 98 जिंदगियां
साझी संस्कृति, शांति, पारस्परिक सम्मान और समावेशी विकास के संकल्प के साथ ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन बना ऐतिहासिक