नई दिल्ली
टेक कंपनी गूगल यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए गूगल मैप में नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है। इसमें गूगल लेंस, लाइव व्यू वॉकिंग, लेंस इन एफिशिएंट रूटिंग, एड्रेस डिस्क्रिप्टर और लोकल ट्रेन सपोर्ट जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि आने वाले ये सभी फीचर्स पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अवेलेबल होंगे, फिर इन्हें iOS यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा। गूगल ने कहा कि फीचर्स का टारगेट भारतीय यूजर्स की जरूरतों के लिए लोकलाइज्ड मैप्स बनाना है। इसके साथ ही भारत के लिए अधिक व्यापक मैप डेवलप करना है, जो देश की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता हो।
वेयर इज माई ट्रेन
यूजर्स आसानी से ट्रेन को लाइव ट्रैक कर सकेंगे, इसके लिए कंपनी व्हेयर इज माई ट्रेन फीचर को मुंबई और कोलकाता लोकल ट्रेनों के लिए भी जोड़ेगी।
गूगल लेंस का सपोर्ट
कंपनी ने पिछले साल गूगल मैप में स्ट्रीट व्यू का फीचर दिया था। इसकी मदद से यूजर लोकेशन को लाइव देख सकते हैं। अब कंपनी मैप में लेंस का सपोर्ट देने जा रही है। इसकी मदद से जब यूजर किसी स्ट्रीट व्यू को देखेगा तो अलग-अलग जगह पर क्लिक कर आइडेंटिफाई कर पाएगा कि वहां क्या मौजूद है। कंपनी इस फीचर को जनवरी 2024 से देश के 15 शहरों में शुरू करेगी और धीरे-धीरे इसे एक्सपेंड किया जाएगा।
एड्रेस डिस्क्रिप्टर
जब यूजर को कोई पिन की हुई लोकेशन शेयर करेगा, तो वह इस फीचर की मदद से ऐप में एड्रेस के आसपास की 5 लैंडमार्क और फेमस प्लेस की जानकारी देख सकेगा। इससे फायदा ये होगा कि यूजर को अनफैमिलियर लोकेशन को लोकेट करने में दिक्कत नहीं होगी और आसानी से अपनी लोकेशन तक पहुंच पाएंगे।
पैदल चलने वालों के लिए लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन
इस फीचर की मदद से जैसे-जैसे आप किसी रोड पर चलेंगे तो गूगल मैप्स आपको किधर जाना है, इसकी जानकारी एरो मार्क के जरिए देगा। यानि ये आपको वॉकिंग में नेविगेट करेगा। आपका फोन तब वाइब्रेट करेगा जब आपको लेफ्ट या राइट मुड़ना होगा, साथ ही जब आप लोकेशन पर पहुंच जाएंगे तो तब भी ये वाइब्रेट कर आपको जानकारी देगा। गूगल के अनुसार, लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन देश के 3,000 शहरों में आ रहा है।
इन एफिशिएंट रूटिंग
कंपनी ने फ्यूल एफिशिएंट रूटिंग फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को फ्यूल बचाने और कार्बन एमिशन कम करने में मदद करता है। नया फीचर वर्तमान में दुनिया के कुछ ही देश में अवेलेबल है। कंपनी जनवरी की शुरूआत में इसे भारत में भी रोल आउट करना शुरू करेगी। कंपनी ने पहले ही iPhone पर इस सर्विस का परीक्षण कर लिया है, क्योंकि इसे कुछ यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

More Stories
घर पर बनाएं शाही राजभोग कुल्फी, केसर और ड्रायफ्रूट्स से भरपूर मलाईदार स्वाद
AC में लंबा समय बिताना बढ़ा सकता है शुगर का खतरा! जानें एक्सपर्ट की चौंकाने वाली वजह
दिन भर बैठे रहना कर सकता है स्वास्थ्य को नुकसान! आयुर्वेद से पाएं तुरंत राहत