इंदौर
ज्योतिषियों शास्त्र के मुताबिक, जनवरी 2024 सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस महीने 3 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इससे पहले दिसंबर महीने में 4 ग्रह राशि बदलेंगे। इसके अतिरिक्त, देवगुरु बृहस्पति भी 31 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने और 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर उनके गृह के आधार पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। आइए, जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।
सूर्य राशि परिवर्तन
मकर संक्रांति की तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा, गीत, तप और दान की परंपरा है। इस दिन ही सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं। जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति से खरमास समाप्त हो जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, 15 जनवरी को रात 02:43 बजे सूर्य देव, मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र राशि परिवर्तन
सुख के कारक ग्रह शुक्र जनवरी माह में राशि परिवर्तन करेंगे। नए साल की शुरुआत में शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। इसके बाद 18 जनवरी को रात्रि 8.56 बजे धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र इस राशि में 25 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद, यह 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।
बुध राशि परिवर्तन
ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इससे पहले 2 जनवरी को बुध मार्गी होंगे। राशि परिवर्तन के दौरान बुध 20 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, इसके बाद वे 30 जनवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। दो दिन बाद बुध देव, धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ