नई दिल्ली
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों बृहस्पतिवार दोपहर जयपुर पहुंचे, जहां वह आमेर के किले जैसे ऐतिहासिक स्थलों को देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रोड शो में शामिल होंगे। शाम को दोनों नेता भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए बातचीत भी करेंगे। मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह अपने भारत दौरे के दौरान जयपुर में कुछ घंटे रुकेंगे। इससे पहले हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी बाद में जयपुर पहुंचेंगे। मैक्रों-मोदी का रोड शो यहां जंतर-मंतर से शुरू होगा और हवा महल पर खत्म होगा।
अधिकारियों द्वारा पहले उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, फ्रांसीसी राष्ट्रपति हवामहल इलाके में खरीदारी भी कर सकते हैं। 'साहू चाय वाले' नाम से दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि दोनों नेता उनके यहां मसाला चाय पीने के लिए रुकेंगे। हालांकि इस बारे में आधिकारिक सूचना नहीं है। उसे यूपीआई के जरिए डिजिटल भुगतान किया जाएगा। मैक्रों हवाई अड्डे से आमेर के किले पहुंचे। रास्ते में जगह जगह स्कूली बच्चों और आम लोगों ने काफिले का स्वागत किया। मैक्रों ने कई जगह हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन किया। किले में भी वह वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते और उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। किले में विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजदू थी। यहां मैक्रों थोड़ी देर के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने के लिये रूके। मोदी व मौक्रों नेता जंतर मंतर से हवा महल तक रोड शो भी करेंगे और शाम को होटल रामबाग पैलेस में बैठक करने का कार्यक्रम है।

More Stories
ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द, बोले- पहले के समझौतों से होगी अलग
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी संभव
Bank Holiday: 22 अक्टूबर को गुरुवार के दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें RBI ने क्यों घोषित की छुट्टी