भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 29 अगस्त को शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिये नि:शुल्क "नेचर कैम्प" का आयोजन किया जायेगा। नेचर कैम्प में वन विहार के वन्य-प्राणियों, पक्षियों, सरीसृपों आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। पर्यटकों को जागरूक करने के लिये वन विहार में अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इन्हीं गतिविधियों में एक "नेचर कैम्प" है जो शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये पर्यावरण के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करने के लिए नि:शुल्क आयोजित किये जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान वर्ष 1983 से स्थापित है। यहाँ प्रति वर्ष 6 से 7 लाख से अधिक पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। कैम्प का संचालन सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक, वन विहार एवं विजय बाबू नंदवंशी, बायोलॉजिस्ट वन विहार के द्वारा किया जायेगा।

More Stories
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने