राज्यपाल पटेल ने भी जाँच करायी
भोपाल
विश्व ग्लूकोमा दिवस पर राजभवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी आँखों का परीक्षण कराया। राज्यपाल ने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और फीता काट कर किया। उन्होंने नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को ग्लूकोमा के संबंध में जन-जागृति के लिए संकल्प दिलाया। साथ ही चिकित्सकों से रोग उपचार और नेत्रों की देखभाल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल पटेल ने शिविर में नेत्र परीक्षण के लिए आए नागरिकों से चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि विश्व ग्लूकोमा दिवस पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर राजभवन के सांदीपनि सभागार में लगाया गया। शिविर में रेडक्रास सोसायटी भोपाल के नेत्र विशेषज्ञों ने नेत्र परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया।

More Stories
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी