रायपुर
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन 17 मार्च को राजधानी रायपुर के जैन दादाबाड़ी परिसर में आयोजित किया गया है जहां एक हजार से अधिक लोगों की जांच की व्यवस्था की गई है।
संस्थान के ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबिसा, व महागंगोत्री प्रभारी रजत गौड़ ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है, उन्हें दिव्यांगता की दु:खभरी जिन्दगी से निकालने के लिए संस्थान निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव की प्रेरणा से संस्थान विगंत 39 वर्षों से मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है और इसी उद्देश्य से 17 मार्च को नि:शुल्क दिव्यांगता निवारण आॅपरेशन चयन एवं नारायण आर्टिफीशियल लिम्ब मैजरमेंट शिविर का आयोजन रायपुर के जैन दादाबाड़ी प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक किया गया है। शिविर में शामिल होने के लिए जरुरतमंद लोग 7023509999 में संपर्क कर अपना अग्रिम पंजीयन करा सकते है। इन दिव्यांगों को संस्थान लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर नि:शुल्क फिटमेंट करेगा। इस शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक दिव्यांग अपना आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए दो फोटो लेकर आना अनिवार्य है।

More Stories
माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत
रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
छत्तीसगढ़ बीपीटी प्रवेश: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, इच्छुक अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक भरें