दतिया
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक तालाब में डूबने से चार नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि तीन को बचा लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दो नाबालिगों की हालत गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना निरावल बिदानिया गांव में चल रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान मंगलवार शाम को हुई। कुछ बच्चे एक मूर्ति के विसर्जन के लिए तालाब पर पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने सात बच्चों को तालाब में डूबते देखा तो पुलिस को सूचित किया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनमें से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं। मृतकों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है।
शर्मा ने बताया कि बचाए गए तीन नाबालिगों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

More Stories
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था