बालाघाट
नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में विधानसभा चुनाव निर्वाचन के लिए आगामी 17 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। वहीं पुलिस भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके चुनाव कराने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर रही है, लेकिन इसके पूर्व ही नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल, लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम भक्कू टोला में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की मुखबिरी के शक पर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शंकरलाल पंद्रे है और वह पूर्व में सरपंच रहे हैं।
नक्सलियों ने फेंका पर्चा
वहीं मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और नक्सली पर्चों को बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
रीवा कलेक्टर बिना फिटनेस-परमिट वाली बस से पहुंचे कार्यक्रम, जांच के बाद बस सीज
प्रदेश में पानी पर भी बिजली और पानी से भी एनर्जी स्रोत मजबूत हुए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सालों से लंबित समस्याओं का हो रहा निराकरण