बलरामपुर
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर 2023, सुशासन दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर जिले में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। आज से प्रारंभ विशेष स्वच्छता अभियान 31 दिसंबर 2023 तक संचालित की जाएगी। ग्राम पंचायत भनौरा स्थित अटल चौक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र के समक्ष पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, नगर पंचायत अध्यक्ष सुंदरमणि मिंज, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भानुप्रताप दीक्षित सहित अन्य अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सीईओ श्रीमती रेना जमील ने उपस्थित लोगों को सुशासन संकल्प एवं स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई। इसके साथ ही लोगों के स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अटल चौक भनौरा से सर्किट हाउस तक स्वच्छता रैली भी निकाली गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हाथ में झाडू थामकर साफ-सफाई अभियान की शुरूआत की। स्वच्छाग्रही एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं, कर्मचारियों तथा आमजनों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। वहीं जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अंगीकृत करने का संकल्प लिया गया।

More Stories
राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग