भोपाल
रिटायर्ड आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा ने नई पार्टी का गठन कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। मिश्रा वास्तविक भारत पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव आयोग ने इस पार्टी को पंजीयन के बाद चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर आवंटित कर दिया है।रिटायर्ड IAS वरद मूर्ति ने साल 2022 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
जिसके बाद से ही वे राजनीति में हाथ आजमाना चाह रहे थे। इसके लिए पिछले कई समय से जमीनी रूपरेखा बनाने में जुटे हुए थे। तत्कालीन कमलनाथ की सरकार में वे मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर उपसचिव पदस्थ थे। उन्हें कमलनाथ का विश्वसनीय माना जाता था। हालांकि उन्होंने बाद में दोनों दलों पर निशाना साधा और प्रदेश के लिए तीसरे मोर्चे को आवश्यक बताया।

More Stories
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति