अंबाला
हरियाणा में आज से राहुल गांधी यात्रा शुरू कर रहे है। रोजाना 6 से 7 जिलों में जाने का ऐलान किया है। इस पर तंज कसते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की तो सारे हरियाणा से यात्रा निकाल रही है, ये हरियाणा से बाहर जा रहे है।
अपने एक बयान में राहुल गांधी ने कहा था कि राजनीति में महिलाओं की भाग्यदारी बढ़ाए बिना समाज में समानता मुमकिन नहीं है जिस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी ये बताए कि जिन लोगों ने कुमारी शैलजा पर टिप्पणी की, उन्हें अभद्र शब्द कहे। उन पर राहुल गांधी ने क्या कार्रवाई की है? क्या यही सम्मान दिया जाता है महिलाओं को। विज ने नसीयत देते हुए कहा कि "दुनिया बातों से नहीं बल्कि कर्म से नापती है"।
वहीं संबोधन के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने भ्रष्टाचारियों, तस्कर व बड़े पूंजीपतियों की जेब में धन डला है। इस पर जवाब देते हुए विज ने कहा कि जेबकतरे, तस्कर हुड्डा साहब के साथी होंगे जो वो इस तरह की बात कर रहे है, इनको कैसे पता क्या कर रहे हैं।

More Stories
मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, राघव चड्ढा की एंट्री की अटकलें, दो मंत्रियों पर सस्पेंस
मीनाक्षी नटराजन की राह में कांग्रेस के भीतर ही रोड़े? राज्यसभा सीट को लेकर बड़े दावे ने बढ़ाई हलचल
TMC को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बढ़ी सियासी हलचल