नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें भटकाना चाहती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह बातें कहीं।
दो करोड़ नौकरी देने का झूठ क्यों बोला?
राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, क्या आपके पास रोज़गार के लिये कोई योजना थी भी? यही सवाल आज हर युवा की ज़ुबान पर है। गली-गली, गांव-गांव भाजपा वालों से पूछा जा रहा है- आखिर हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठ क्यों बोला गया था?'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘युवा न्याय' के तहत रोज़गार क्रांति का संकल्प लिया है।
'30 लाख सरकारी पदों को भरेंगे'
कांग्रेस नेता के अनुसार, ‘‘हमारी गारंटी है कि हम सरकार में आते ही 30 लाख सरकारी पदों को भरेंगे, हर शिक्षित युवा को ‘पहली नौकरी पक्की' योजना के तहत 1 लाख रुपये सालाना की नौकरी देंगे और कानून बना कर पेपर लीक से मुक्ति दिलाएंगे।'' राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह वक्त दो विचारधाराओं की नीतियों के फर्क को पहचानने का है। कांग्रेस युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें भटकाना। भ्रम का जाल तोड़ कर युवाओं को अपने ही हाथों अपनी तकदीर बदलनी होगी। देश में ‘रोज़गार क्रांति' लानी होगी।''

More Stories
राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव नहीं! अखिलेश यादव के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल
दीया पहले मैं जलाऊंगा’, भरी सभा में कांग्रेस सांसद से भिड़े थलपति विजय की पार्टी के विधायक
चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत