रायपुर
छत्तीसगढ़ के एक्स-सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रायपुर के बालाजी अस्पताल में सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कई महीनों से वह बीमार थे। डॉक्टर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्हें कमजोर भी थी।
अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस नेता के पिता ने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। वह कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से परेशान थे। इसके अलावा वह मधुमेह की भी बीमारी थी। बाद में उन्हें पैरालिसिस भी हुआ, जिसकी वजह से उनके शरीर का एक बड़ा हिस्सा काम नहीं कर रहा था।
वह काफी समय से वेंटिलेटर पर थे। चुनाव के दौरान भूपेश बघेल ने भी उनसे मुलाकात की थी और अपने पिता से आशीर्वाद लिया था। इससे पहले भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर थे। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से रवाना हो गए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर! कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी
कचना ओवरब्रिज निरीक्षण के दौरान सख्त दिखे Arun Sao, बोले- गुणवत्ता में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने किया ऐलान