नई दिल्ली
कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नए चेयरमैन होंगे। केंद्र सरकार कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की एनजीटी के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को 14 अगस्त को मंजूरी दी है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अभी कौन है एनजीटी का चेयरमैन?
एनजीटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नियुक्ति की पुष्टि की है और 23 अगस्त को न्यायमूर्ति प्रकाश के चेयरमैन पद पर शपथ लेने की संभावना है। एनजीटी के पूर्व चेयरमैन न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के छह जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह को कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
30 मार्च 2023 को हुए थे सेवानिवृत्त
न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव दो फरवरी 1987 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थे और सुप्रीम कोर्ट में कर, नागरिक और संवैधानिक मामलों पर लंबे समय तक प्रैक्टिस की। 18 जनवरी 2008 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश और 15 जनवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। उन्होंने 11 अक्टूबर 2021 को कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है और 30 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे।

More Stories
क्रूड ऑयल कहां और कैसे होगा इस्तेमाल? प्राथमिकता तय कर रही भारत सरकार, ईरान जंग का असर
बंगाल SIR पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप: जिंदा वोटर्स को बताया गया मृत
ओडिशा में CISF का 57वां स्थापना दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह में की शिरकत