लक्ष्मण सेन जनप्रतिनिधि खजुराहो
खजुराहो के कंदरिया महादेव और देवी जगदंबिका मंदिर की खूबसूरती को निहारकर हुये प्रफुल्लित
खजुराहो
खजुराहो में गुरुवार को जी-20 समिट में आये विदेशी मेहमानों, विशिष्ठ अतिथियों और उच्च स्तरीय प्रशासकीय अधिकारियों के दल ने विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में स्थापत्य कला को निहारा तथा चंदेलकालीन कंदरिया महादेव और देवी जगदंबिका खजुराहो मंदिर की खूबसूरती को निहारकर प्रफुल्लित हुये।
डेलीगेट्स के पश्चिम मंदिर समूह प्रांगण में पहुंचने पर शालाओं के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और कलाकारों द्वारा भारतीय वैदिक संस्कृति, संस्कार तथा बुन्देलखंड के प्रसिद्ध रमतूला, वाद्य यंत्रों से और नृत्य दलों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
दल में शामिल बच्चियों द्वारा मेहमानों के माथे पर कुमकुम तिलक लगाया गया। खजुराहो की धरा पर पधारे विदेशी मेहमानों को पश्चिमी मंदिर समूह प्रांगण में स्थित मंदिरों की जानकारी बलवीर गौतम एवं अन्य गाइड द्वारा दी गई।
भारतीय स्थापत्य हिन्दू मंदिरों की श्रृंखला में खजुराहो के कंदरिया महादेव और देवी जगदम्बिका मंदिर का विशेष स्थान है। यह मंदिर देश के सर्वोच्च मंदिरों में एक है। इस मंदिर पर उकेरी गई राजपूत शिल्प कला का अपना विशेष महत्व है और 11वीं शताब्दी में बने इस मंदिर का भारतीय इतिहास में अपना अलग महत्व है।

More Stories
MP के 5वीं-8वीं छात्रों के लिए अहम अपडेट: 5 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू, जल्द आएगा रिजल्ट
MP में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र: सतपुड़ा-विंध्याचल भवन ध्वस्त, अरेरा हिल्स पर बनेगा हाईटेक भवन
छात्रों पर फीस का बोझ: कॉलेज से डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब 3 गुना महंगे