भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत की पहल पर विभाग में कार्यरत अधिकारियों को उच्च पद का प्रभार देकर इन्हें नव वर्ष की सौगात दी गई है।
विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी के रिक्त पदों पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को उच्चतर पदनाम के साथ पदस्थ किये जाने का निर्णय लिया गया है। शासन मापदण्डों के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 65 कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना वाले जिले में ही उच्च पद का प्रभार दिया जाकर सहायक आपूर्ति अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह 9 नापतौल निरीक्षकों को प्रभारी सहायक नियंत्रक नापतौल, एक सहायक नियंत्रक नापतौल को प्रभारी उप नियंत्रक नापतौल, एक उप नियंत्रक नापतौल को प्रभारी संयुक्त नियंत्रक नापतौल, 9 सहासक आपूर्ति अधिकारी प्रभारी को प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी और 8 जिला आपूर्ति अधिकारी को प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक बनाया गया है।

More Stories
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को करेगी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर