रायपुर
दक्षिण विधानसभा-51 के सामान्य प्रेक्षक डॉ. जी लक्ष्मीशा, द्वारा रिटर्निंग आफिसर श्री पुष्पेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में रेडक्रास सभाकक्ष में रायपुर संबंधित राजनीतिक दलों-अभ्यर्थी के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। बैठक में प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन से संबधित समस्त आदेशों एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करने कहा गया।
साथ ही प्रत्याशियों को अपने कैम्प आफिस तथा मोबाइल नम्बर से अवगत कराते हुए, चिन्ता सूची के संबंध में विस्तार से बताया गया। अभ्यर्थियों द्वारा भी अपनी जिज्ञासा प्रस्तुत की गईं, जिनका समाधान आयोग के निदेर्शों के अनुरूप किया गया। साथ ही डॉ. लक्ष्मीशा पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण-कार्यशाला में भी सम्मिलित हुए।

More Stories
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को