नई दिल्ली
दिल्ली में बाढ़ का पानी अब सारी सीमाएं लांघकर शहर के कई इलाकों में पहुच गया है। कश्मीरी गेट, आईटीओ जैसे इलाकों के बाद पानी सिविल लाइन्स तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंचने के साथ पानी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बेहद करीब आ गया है। मुख्यमंत्री का सरकारी आवास सिविल लाइन्स इलाके में मौजूद हैं, जहां सड़कें पानी में डूब गईं हैं।
बाढ़ में डूब गया सब्जी बेजने गया शख्स
दिल्ली की बाढ़ में डूबकर एक शख्स की मौत हो गई है। सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में यमुना में युवक का शव दो दिन बाद बरामद किया गया है। 40 साल का मनोज सोमवार को मंडावली इलाके यमुना किनारे में सब्जी बेचने गया था। बुधवार को उसका शव सराय काले खां इलाके से यमुना से बरामद हुआ। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। मनोज सरायकाले खां फ्लाईओवर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रहता था

More Stories
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
RBI की रणनीति सुपरहिट! NRI ने भारत में डाला 127 अरब डॉलर का फंड, समय से पहले बंद करनी पड़ी विंडो
GDP विवाद में World Bank की एंट्री, अधिकारी बोले- कम FDI का रोना बेकार, ग्रोथ में नहीं कोई गड़बड़ी