अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या एक वैश्विक शहर बन गया है। यहां होने वाले आयोजन भव्यता और दिव्यता को समेटे होते हैं। ऐसे में भीड़ का जुटना स्वाभाविक है। इसी माह 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 6 से 8 हजार मेहमान शामिल होंगे। आगंतुकों के लिए एक बड़ी टेंट सिटी बनाई जा रही है। जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न नाम के नगर होंगे।
अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए मेहमानों का व्यापक पर स्वागत-सत्कार किया जाएगा, जिसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कार सेवक पुरम और तीर्थ क्षेत्र पुरम में भव्य टेंट सिटी तैयार की जा रही है। टेंट सिटी में राम, लक्ष्मण ,भरत और शत्रुघ्न के नाम से नगर बसाए जाएंगे। प्रत्येक नगर में 1000 से अधिक टेंट लगाए जा रहे हैं। जहां करीब 4000 मेहमान के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। ठीक इसी प्रकार कार्य सेवक पुरम में भी 1500 लोगों के रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है। 20 नवंबर तक दोनों टेंट सिटी का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
देश-दुनिया से मेहमान आयेंगे
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि अयोध्या धाम में 5000 से अधिक कमरे तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा ट्रस्ट ने 1600 कमरे आरक्षित किए हैं, जिनमें देश-दुनिया से आने वाले आमंत्रित मेहमानों को ठहराया जाएगा। बड़ी संख्या में आने वाले मेहमानों के लिए छह स्थानों पर भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। सभी मेहमानों का प्रवेश जगदगुरु रामानंदाचार्य द्वारा बिड़ला धर्मशाला के सामने से कराया जाएगा। राम मंदिर परिसर में परकोटे के भीतर आमंत्रित सदस्यों के लिए बैठने की व्यवस्था भी अंतिम चरण में है।

More Stories
‘ये हमारे देश का अपमान…’, मायावती से लेकर अखिलेश तक यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई
श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF जवानों से भरा बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा, 7 जवान घायल
जम्मू‑कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सड़क किनारे मिला मौत का सामान; एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट