सतना
मैहर के बाद सतना जिले में एक मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। दुष्कर्म मामले में जेल से सजा काटकर आए आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना बुधवार शाम की है। पीड़ित को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शाम करीब 5:30 बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी और बच्ची को थाने ले आई। यहां बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अपनी दादी के साथ रहती है। ये भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। वहीं आरोपी का नाम राकेश वर्मा (35) है। वह हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है।

More Stories
MP में जूनियर डॉक्टरों को राहत: स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेगी इतनी रकम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
सरल संयोजन पोर्टल” के जरिए मिलेंगे विद्युतीकृत क्षेत्रों में 150 किलोवॉट भार तक के नए बिजली कनेक्शन