अनंतपुर
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार तड़के एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। गूटी सकर्ल इंस्पेक्टर वेंकटरामी रेड्डी ने कहा कि जिले में गूटी मंडल के बाहरी इलाके में एनएच 44 पर रानी नगर कॉलोनी के रहने वाले एक परिवार के आठ सदस्य 27 मई को होने वाली युवक सुरूज बाशा (28) की शादी के लिए खरीदारी करने हैदराबाद गए थे। जब वे हैदराबाद से वापस अनंतपुर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सुरूज सहित चार और लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा, ‘‘हाईवे पर रॉयल ढाबा होटल के पास उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की गूटी के जीजीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान अली साहेब (58), शेख सुरूज बाशा, मोहम्मद अयान (06), अमन (04) और रेहेना बेगम (40) के रूप में हुई। जांच में पता चला है कि ड्राइवर नींद में था, जिसके कारण कार लॉरी से टकरा गई। घायलों को जीजीएच में भर्ती कराया गया जहां जाहित और मोहम्मद गौस की हालत गंभीर बताई जा रही है।

More Stories
इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है’
Amarnath Yatra 2026: 5 दिन में पिघले बाबा बर्फानी, श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका; देखें कैसे बदला स्वरूप
TMC फंड केस में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के 5 ठिकानों पर छापेमारी; अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट जांच के घेरे में