मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पहला लुक रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ में काम कर रहे हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ का पहला लुक रिलीज हो गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना दो रूपों में नजर आ रहे हैं।
एक तरफ वह पूजा और दूसरी तरफ करम के रूप में नजर आ रहे हैं। पूजा के रूप में वह ब्लाउज और स्कर्ट पहने नजर आ रहे हैं, उसके लंबे बाल हैं और वह लिपस्टिक लगाते हुए शीशे में देख रहा है। वहीं शीशे के दूसरी तरफ करम बने आयुष्मान गुलाबी टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यह तो सिर्फ पहली झलक है। शीशे में दिखने वाली चीजें कहीं खूबसूरत हैं और यह तो सिर्फ पहली झलक है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।

More Stories
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट
सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून