मुंबई,
वर्ल्ड वाइड और जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक अनंजय रघुराज की आने वाली भोजपुरी फिल्म सनम का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म सनम में मुख्य भूमिका में राहुल शर्मा, मेघा श्री और प्रीति मौर्य नजर आएंगे। फिल्म सनम के सह निर्माता निवेदिता कुमार हैं। फिल्म सनम का फर्स्ट लुक पोस्टर बेहद आकर्षक और रोमांटिक है, इसमें राहुल शर्मा और मेघा श्री की केमिस्ट्री नजर आ रही है। साजन मिश्रा और शुभम तिवारी ने इस फिल्म के गानों को संगीतबद्ध किया है।
भोजपुरी फिल्म सनम में राहुल शर्मा, मेघा श्री और प्रीति मौर्य के साथ विनोद मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, संजीव मिश्रा, शंभू राणा, निशा तिवारी, धामा वर्मा, अभय राय, योगेश पांडे, ऋषभ राजपूत, मिंटू सिंह, आंचल तिवारी, पूजा चौधरी, प्रगति भट्ट, (अतिथि कलाकार), काजल त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल हैं। सहायक निर्देशक विवेक कुमार, मुख्य सह निर्देशक सुजीत भट्ट और बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती का है। ध्वनि प्रभाव एवं मिश्रण कृष्णा विश्वकर्मा का है। कार्यकारी निर्माता राजेश सिरसट है। गीत आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी का है, जबकि गायक सुगम सिंह, प्रियंका सिंह, ज्योति शर्मा हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, शुभम तिवारी, कथा, पटकथा एवं संवाद राकेश त्रिपाठी का है।

More Stories
कनैडियन कहकर उड़ाया मजाक?” देशभक्ति फिल्मों पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब
जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद