रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर गोली चली है। जिसमें एक जवान की मौत हो गई है वही एक यात्री घायल बताया जा रहा है। रायपुर के रेलवे स्टेशन पर गोली चलने से RPSF जवान और एक यात्री को गोली लगी है। घटना में RPSF का जवान दीपक चांद की मौत हो गई है वही घायल मोहम्मद दानिश को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार करीब सुबह 6 बजे सारनाथ एक्सप्रेस में उपनि एसडी डी घोष और उनके साथ चार आरपीएसएफ जवानों के द्वारा राउंड में थे। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 1 में कबीर 6 बजे कोच से उतरने के दौरान एक्सीडेंटल फायर हुआ है। जिससे स्वयं दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी है। वही ऊपर बर्थ में नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस एवं साइड में उसके पिता सोए हुए थे, गोली चलने की आवाज़ से वे दोनों उठे देखें कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है। जवान एवं मोहम्मद दानिश दोनों को रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। जहां जवान दिनेश चंद्र की हास्पिटल में मृत्यु हो गई है। वही नौरोजाबाद के रहने वाले मोहम्मद दानिस की हालत नाजुक बनी हुई है।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली