रायपुर
प्रदेश में बढ़ती गर्मी के वजह से लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. बुधवार को राजधानी रायपुर के मध्य में स्थित लाल गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस दौरान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई.
जानकरी के मुताबिक, आग लगने के बाद घबराए हुए लोगों ने आनन-फानन में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलकर खुद को बचाया. आग की लपटे और धुंए का गुबार कई दूर से नजर आ रहा है. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर लोगो की भीड़ एकत्रीत हो गई है. आग किस वजह से लगी इसका पता अब तक नहीं लग सका है. वहीं सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव के पोस्टर का विमोचन
शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, 11 से 25 अक्टूबर तक होने वाला एग्जाम स्थगित
त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ को मिल सकती हैं दो स्पेशल ट्रेनें, सांसद संतोष पांडेय ने GM को लिखा पत्र