टीकमगढ़.
टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह गेहूं से भरा हुआ ट्रक शहर के बीचों बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक धू धू कर जलने लगा। हालांकि मौके पर समय से फायरब्रिगेड नहीं पहुंची थी। इस वजह से सड़क के बीचों बीच ट्रक जलता रहा। आग से ट्रक का ड्राइवर भी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक ट्रक गल्ला मंडी से गेहूं लादकर रेलवे स्टेशन पर अनलोड होने के लिए जा रहा था। शहर के बीचों बीच से निकलते समय अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकरा गया और पलट गया। पलटने के बाद ट्रक में आग लग गई। आग तुरंत भड़क गई। इस वजह से ट्रक के ड्राइवर को भी निकलने में परेशानी हुई और वह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन