बिलासपुर
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-2 में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के AC कोच के बोगी में अचानक आग लग गई। जिससे स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे RPF के जवान और रेलवे अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया है।
बताया जा रहा है की, आज सुबह 6 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा जाने के लिए प्लेटफॉर्म-2 में खड़ी थी। इसी दौरान एसी कोच के एम-1 में अचानक आग लग गई। (fire in bilaspur railway station) आग की लपटों में बेडरोल बुरी तरह जलकर ख़ाक हो गए। हालांकि इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। (fire in bilaspur railway station) फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली