पिथौरा
छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के जाड़ामुड़ा धान खरीदी फर्जीवाड़ा में आज दस अन्य लोगों के नाम पर FIR दर्ज किया गया है। धान खरीदी में फर्जीवाड़ा के आरोप में पहले ही समिति प्रबंधक उमेश भोई, दो ऑपरेटर मनीष प्रधान, मनोज प्राधान और एक किसान राम प्रसाद के खिलाफ बसना थाने में FIR दर्ज थी।
बता दें, महासमुंद जिले में धान खरीदी में 2 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में जोड़े गए 10 अन्य आरोपियों में संतलाल प्रधान, निराकार प्रधान, दासरथी प्रधान, बोदराम, मनोहर सहित अन्य लोगो के नाम शामिल हैं।
बसना थाना प्रभारी शंशाक पौराणिक ने बताया कि, महासमुंद कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 / 2/024 को धान खरीदी के प्रभारी उमेश भोई और किसान राम प्रसाद बरीहा के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए थे, जिस पर बसना थाने मे एफआईआर दर्ज हुई और 5 सदस्य टीम गठित की गई थी। जिसके बाद मामले में जांच अधिकारियों के जांच प्रतिवेदन के बाद फर्जीवाड़े में शामिल 10 अन्य लोगों के नाम इस मामले में जुड़ गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति