उज्जैन,
फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मनोज वाजपेयी ने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया। मनोज बाजपेयी विविध कार्यक्रमों में शिरकत करने इंदौर आए हैं। उससे पहले उन्होंने उज्जैन पहुंचकर अपने कुछ मित्रों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किये।
इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि भगवान महाकाल से मैंने क्या मांगा यह तो नहीं बता सकता क्योंकि यह व्यक्तिगत है, लेकिन महाकाल के दर्शन कर वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अगली फिल्म भैया जी 24 तारीख को रिलीज हो रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश में जीसीसी और स्पेसटेक इकोसिस्टम को मिलेगा विस्तार
MP में भारी बारिश का कहर! डिंडौरी-पन्ना में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, सतना में चरवाहा बहा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की हालत जर्जर, छज्जा गिरने से बाल-बाल बची स्टाफ नर्स