नई दिल्ली
फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद एक हफ्ते की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे आएंगे और वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिजी के उप प्रधान मंत्री दिल्ली पहुंचे। उनकी यात्रा चार से दस फरवरी तक चलेगी और 11 फरवरी को वह अपने देश लौट जाएंगे।
अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे बिमान प्रसाद
बिमान प्रसाद पहले विदेशी नेता हैं जो 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या का दौरा करेंगे और रामलला का दर्शन करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने के बाद एक दिन बाद सोमवार को उनके आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होंगे। पांच फरवरी को वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के साथ-साथ विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद बिमान प्रसाद छह फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और सात फरवरी को एक अन्य कार्यक्रम के लिए गोवा जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है, आठ फरवरी को उनका अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। नौ फरवरी को प्रसाद अहमदाबाद का दौरान करेंगे और उसके बाद गांधीनगर का दौरा करेंगे।
पिछले साल भारत दौरे पर आए थे बिमान प्रसाद
बिमान प्रसाद ने इससे पहले फरवरी 2023 में भारत का दौरा किया था। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा थी। उस यात्रा के दौरान, उन्होंने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय सत्र में भाग लिया था। चर्चा के दौरान, उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि अगर दुनिया को वास्तव में जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों से लड़ना है, तो डीकार्बोनाइजेशन पर वैश्विक कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता है।

More Stories
ईरान-US तनाव के बीच एडवाइजरी जारी, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती से बचने के निर्देश
भारत-UK FTA लागू होते ही बड़ा असर, सोना-चांदी और हीरे की पहली खेप जीरो ड्यूटी पर रवाना
Jagannath Rath Yatra 2026: झमाझम बारिश के बीच जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पुरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दिव्य रथों के दर्शन