ग्वालियर
शहर के भितरवार थाना क्षेत्र में आने वाले गोहिंदा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बता दें की झगड़े के बाद फायरिंग और मारपीट करने का मामला भी सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है इसी के साथ पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
बता दें कि दिनेश शर्मा का चुनावी विवाद को लेकर रामवीर गुर्जर से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद रामवीर गुर्जर अपने साथियों के साथ आया और दिनेश पर हमला कर दिया और फायरिंग भी की है। घटना में घायल हुए दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है इस बात की जानकारी एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने दी है।

More Stories
मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण
9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी