कोंडागांव
सातगांव में बारिश के कारण जर्जर मकान का कच्ची दीवार ढहने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुचकर इलाज के लिए घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सातगांव निवासी जगत राम सेठिया पिता राम सिंग सेठिया उम्र 75 वर्ष, पत्नी रामदई सेठिया उम्र 65 वर्ष निवासी सातगांव व हीरामती पांडे पति घनश्याम पांडे उम्र 47 वर्ष निवासी कमेला पुराने मकान में आग जलाकर बैठे थे। इसी दौरान कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गया, जिसमें दबकर जगत राम की मौत हो गई तथा पत्नी रामदई सेठिया बेटी हीरामती पांडे गंभीर रुप से घायल हो गए।

More Stories
धमनी गांव बनेगा ईको-टूरिज्म का नया हब, प्रकृति प्रेमियों के लिए खास डेस्टिनेशन
जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
1 करोड़ के इनामी नक्सली पर शिकंजा: पुलिस पहुंची घर, ‘हिड़मा स्ट्रेटेजी’ से मिसिर बेसरा को सरेंडर कराने की कोशिश