15 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
भोपाल
प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने जानकारी दी है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के लिए किसान पंजीयन की निर्धारित दिनांक 5 अक्टुबर को बढ़ा दिया गया है। पंजीयन की अवधि को 15 अक्टूबर कर दिया गया है। धान, ज्वार एवं बाजरा उत्पादक किसान, समर्थन मूल्य योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन 15 अक्टूबर तक करा सकते है।

More Stories
पंपों पर भारी भीड़, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में पेट्रोल की 25% ज्यादा बिक्री; LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें
जबलपुर मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में आग, डॉक्टर ने फायर एक्सटिंग्विशर से 27 बच्चों को बचाया
राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना