उज्जैन
उज्जैन जिले में लहसुन फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में खाट पर मिला। घटना बड़नगर के भाटपचलाना के बालोदा लक्खा गांव की है।
बताया गया है कि किसान का शव उसके खेत में ही मिला है। इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने का ही शक जताया जा रहा है। घटना मंगलवार सुबह की है। किसान के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार किसान का नाम किशन सिंह चावड़ा उम्र करीब 50 वर्ष है। उनका खेत उनके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। चावड़ा उपज की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे।
बताया गया कि सुबह जब चावड़ा घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने उनकी तलाश की। कुछ लोग जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें खाट पर मृत पाया गया।
किसान किशन सिंह चावड़ा घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर निढाल पड़े थे। उल्लेखनीय है किशनसिंह चावड़ा बड़नगर भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके दो बेटे हैं।

More Stories
MP TET 2026: डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 12 अक्टूबर से होगी पात्रता परीक्षा; 21 अगस्त से आवेदन
Twisha Sharma Case: कपल काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सास ने तीन बार कहा ‘किलर’; 636 पेज की चार्जशीट में कई खुलासे
MP Weather Alert: रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बरगी बांध के 9 गेट खुले; नर्मदा घाटों पर चेतावनी