मुंबई
मोनी रॉय ने कॉलेज के दिनों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है. वह एक प्रशिक्षित कथक और बैलेरिना डांसर भी हैं. उन्होंने साल 2007 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था. उन्हें ‘नागिन 3’ से खासी प्रसिद्धि हासिल हुई थी, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में सूरज नांबियार से शादी की थी. सूरज और मौनी रॉय काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. सूरज नांबियार एक बिजनेसमैन हैं और दुबई में सेटल्ड हैं. इन्होंने मलयाली और बंगाली, दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी. मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं।

More Stories
टॉम क्रूज के साथ काम का मौका फहाद फासिल ने क्यों ठुकराया? चंद पैसों पर अटकी बड़ी हॉलीवुड फिल्म
अदनान शेख के विवादित बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, जमकर लगाई फटकार
इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का 10 लाख जुर्माना