भोपाल
संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क और फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) द्वारा "कन्वर्सेशन टू एक्सीलरेशन" थीम पर वर्कशॉप का आयोजन 23 नवंबर, शनिवार को किया जा रहा है। यह वर्कशॉप ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रोफेशनल्स को उन्नत कौशल, नवीन विचारों और व्यावसायिक विकास रणनीतियों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
वर्कशॉप में उद्योग विशेषज्ञ, डीलर्स, और ऑटोमोटिव सेक्टर से जुड़े अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो कौशल विकास और नवाचारो की जानकारी देंगे। वर्कशॉप "कन्वर्सेशन टू एक्सीलरेशन" संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ऑटोमोटिव सेक्टर के डीलर्स और प्रोफेशनल्स को विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ाने का प्रयास है। वर्कशॉप में नवीनतम उद्योग ट्रेंड्स, व्यापार विस्तार के अवसर और तकनीकी कौशल पर चर्चा होगी।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण