रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में नेशनल एग्रीकल्चर कोआॅपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड की योजना के अंतर्गत मोबाइल वैन के माध्यम से भारत आटा और भारत चावल बेचने के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा और धमतरी रेलवे स्टेशनों के परिसर में अनुमति प्रदान की गई है।
यह अनुमति 3 महीने की अवधि अर्थात 18 मई से 17 अगस्त तक के लिए दी गई है, भारत आटा और भारत चावल की मोबाइल वैन वेंडिंग को शाम को 2 घंटे 16 बजे से 18 बजे तक के लिए उपलब्ध रहेगी। भारत आटा ञ्च 27.50 रुपए प्रति किलो एवं भारत चावल ञ्च 29 रुपए प्रति किलो कि दर से नेशनल एग्रीकल्चर कोआॅपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

More Stories
नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रम
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता